Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

'कैश कांड' : 57 लाख से ज्यादा बरामद श्यामपुकुर से बड़ाबाजार तक खलबली

अब देखना यह है कि इस बरामदगी के पीछे कौन सा बड़ा सिंडिकेट या राजनीतिक कनेक्शन सामने आता है

07 Apr 2026

'कैश कांड' : 57 लाख से ज्यादा बरामद श्यामपुकुर से बड़ाबाजार तक खलबली

कोलकाता। विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर कोलकाता की सड़कों पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन अब भारी मात्रा में नकदी उगलने लगा है। मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में की गई सघन नाका चेकिंग और फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि मतदान से पहले चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए काले धन की आवाजाही तेज हो गई है। पूरे दिन की अलग-अलग कार्रवाइयों में सुरक्षा बलों और आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने कुल ?57,34,650 नकद जब्त किए हैं, जिसने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। 
मंगलवार सुबह पहली बड़ी सफलता श्यामपुकुर इलाके में मिली, जहाँ एसएसटी और स्थानीय पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन सवार फजलुर रहमान के पास एक काले बैग से 16,94,500 की नकदी बरामद हुई। आरोपी इस बड़ी रकम के बारे में न तो कोई वैध दस्तावेज पेश कर पाया और न ही संतोषजनक जवाब दे सका, जिसके बाद नोडल अधिकारी शिवब्रत रॉय की मौजूदगी में पूरी राशि जब्त कर ली गई। 
इसके कुछ ही घंटों बाद दोपहर में चितावाला गली इलाके में एक चारपहिया वाहन से 20 लाख की एक और बड़ी खेप पकड़ी गई। वाहन मालिक बसंत कुमार सोनी ने इसे बैंक में जमा करने वाली रकम बताया, लेकिन पुख्ता सबूत न होने के कारण आयकर विभाग ने इसे अपनी कस्टडी में ले लिया। कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं थमा। पोस्ता और बड़ाबाजार जैसे व्यापारिक क्षेत्रों में भी भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। करनानी मेंशन के पास उडऩ दस्ते ने रोहन अग्रवाल नामक युवक को 4 लाख के साथ हिरासत में लिया। वहीं, बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के एमजी रोड और चितपुर क्रॉसिंग के पास दिनेश घोष नामक व्यक्ति को 16,40,150 के साथ पकड़ा गया। इन सभी मामलों में बरामदगी की कुल राशि 57 लाख के पार पहुँच गई है। 
पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड अब इस बात की तफ्तीश कर रहे हैं कि इतनी बड़ी नकदी का वास्तविक स्रोत क्या है और क्या इसका इस्तेमाल मतदान के दौरान वोटरों को लुभाने या अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए किया जाना था। 
निर्वाचन आयोग के सख्त रुख के बाद कोलकाता पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने शहर भर में निगरानी का जाल बिछा दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आचार संहिता के दौरान बिना पर्याप्त दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में नकदी ले जाना कानूनन अपराध है और ऐसी किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, शहर में फ्लाइंग स्क्वॉड और एसएसटी टीमों की संख्या और बढ़ा दी गई है ताकि चुनाव की निष्पक्षता और शुचिता को हर हाल में बरकरार रखा जा सके। अब देखना यह है कि इस बरामदगी के पीछे कौन सा बड़ा सिंडिकेट या राजनीतिक कनेक्शन सामने आता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


57 लाख से ज्यादा कैश बरामद श्यामपुकुर. बड़ाबाजार से
अब देखना यह है कि इस बरामदगी के पीछे कौन सा बड़ा सिंडिकेट या राजनीतिक कनेक्शन सामने आता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News